कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा संवाददाता । गजनेर थाना क्षेत्र के गोगुमऊ गाँव के पास बने मंदिर के सामने शुक्रवार देर शाम लोडर की टक्कर से बाइक सवार बर्रा आठ कानपुर नगर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे रायपुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बर्रा आठ कानपुर नगर निवासी शुभम सचान पुत्र विजय सचान एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था । यह गजनेर से अपना काम करके अपनी बाइक से जा रहा था। गोगुमऊ मंदिर के पास पिकअप की टक्कर गंभीर रूप से घायल गया था।गंभीर रुप से घायलावस्था में स्थानीय लोग रायपुर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते घर में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा सचान मा निर्मला सचान का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बहनोई नागेंद्र ने मौत क...