Kanpur News: लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर मलासा व पुखरायां स्टेशन के बीच अप ट्रैक पार करते समय हारामऊ गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे देबीपुर चौकी प्रभारी ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हरामऊ गांव के रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग श्री बाबू पाल बीमारी के चलते मानसिक तनाव में थे। शनिवार शाम को वह घर से बिना बताए निकले थे। देर रात झांसी कानपुर रेल ट्रैक पर पुखरायां व मलासा स्टेशन के बीच गदाईखेड़ा क्रासिंग के आगे खंभा नंबर 1291/15 ए के पास अप ट्रैक पार करते समय लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.