Kanpur News: लॉयर्स चुनाव के मतदान की प्रस्तावित तिथि 24 नवंबर
कानपुर, अक्टूबर 14 -- Kanpur News: कानपुर। लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि बुधवार को एल्डर्स कमेटी और पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में चुनाव पर चर्चा हुई। इसमें मतदान की प्रस्तावित तिथि 24 नवंबर तय की गई है। इसके साथ ही सदस्यता शुक्ल जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर तय की गई है। बैठक में एल्डर्स कमेटी के राम प्रताप सिंह चौहान, राजेश सिंह यादव, प्रबल प्रताप सिंह यादव, मो. अली, अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, रमाकांत मिश्र, पुष्करधर द्विवेदी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.