Kanpur News: लॉयर्स एसोसिएशन की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी में छह पद महिलाओं के लिए आरक्षित
कानपुर, नवम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर। लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं को कार्यकारिणी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके तहत कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी के तीन और कनिष्ठ कार्यकारिणी के दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस पर एल्डर्स कमेटी और चुनाव के भावी प्रत्याशियों की संयुक्त बैठक में सहमति बनी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन देवनाथ शुक्ला ने बताया कि पं. रामकुमार शुक्ल हॉल में हुई बैठक में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के तहत कार्यकारिणी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के विषय पर चर्चा हुई। बैठक में भावी प्रत्याशियों ने अपने सुझाव रखे। विचार-विमर्श के बाद कोषाध्यक्ष समेत छह पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने पर सहमति बनी। इस व्यवस्था के लागू होने से 20 सदस्यीय कार्यकारिणी में महिलाओं के लिए छह पद निर्धारित होंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.