कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी कॉलोनी जैनपुर में रहने वाले एक फैक्ट्री श्रमिक ने गुरुवार सुबह लेनदेन के विवाद में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने बाएं हाथ में लिखकर तीन लाख का उल्लेख किया है। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूलरूप से सजेती कानपुर नगर के कुटरा गांव का रहने वाला 45 वर्षीय राजवीर सिंह जैनपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। इसके साथ ही वह यूपीएसआईडीसी कॉलोनी जैनपुर में परिवार के साथ निवास कर रहा था। बुधवार देर शाम उसका लेनदेन को लेकर वहां पर रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। गुरुवार सुबह वह अपने पुत्र से चाय पीने जाने की बात कहकर घर से निकला था। ...