कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। लेखपाल संघ की ओर से अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चलाये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन में लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों का काम काज छोड़ दिया है। इससे लोगों के सामने आय, जाति निवास समेत अपने कामों को लेकर संकट पैदा हो गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लेखपालों के अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज छोड़ने से लोग परेशानआंदोलन की पृष्ठभूमि प्रदेश संगठन के आह्वान पर लेखपाल संघ चरण बद्ध तरीके से आंदोलन चला रहा है। अपनी मांगों के समर्थन में शुरुआत में काली पट्टी बांधकर विरोध के बाद ज्ञापन औरउसके बाद अतिरिक्त क्षेत्रों का काम छोड़ने की घोषणा की थी। इसको लेकर लेखपालों ने चार दिन पहले ही अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते तहसीलों में जमा कर दिये हैं। जनपद में पहले से ही लेखपालों की संख्या काफी कम है। यहां पर लेख...