Kanpur News: लावारिस मरीजों का उपचार कराएंगे मुरली बाबू
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फजलगंज के चार खंभा कुआं चौराहे से मिले दो लावारिस एवं निराश्रित लोगों का साकेत नगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है। दोनों की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सामाजिक सहयोग भी सामने आया है। आरएसपीएल (घड़ी साबुन) के संस्थापक एवं चेयरमैन मुरलीधर ज्ञानचंदानी मुरली बाबू ने दोनों मरीजों के समुचित इलाज में सहयोग का आश्वासन दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि दोनों निराश्रितों को सड़क से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पहचान और परिजनों का पता लगाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। जरूरतमंद और निराश्रित लोगों की मदद के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को समय पर इलाज और आवश्यक सहायता मिल सके। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दो विक्षिप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.