Kanpur News: लायर्स एसोसिएशन का चुनाव न होने पर की बैठक
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। मैथा तहसील में लायर्स एसोसिएशन का वार्षिक कार्यकाल समाप्त होने के बाद समय से चुनाव न कराए जाने को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। चुनाव कराए जाने की मांग के बावजूद वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा चुनाव न कराए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसील सभागार कक्ष में आमसभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह सेंगर, सुधीर भदौरिया, गोविंद सेंगर एवं जय नारायण, आर चंद्रा आजाद को सर्वसम्मति से एल्डर्स कमेटी घोषित किया गया। इसके बाद नई बार एसोसिएशन मैथा के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों का नामांकन किया गया, जिसमें विवेक भदौरिया, कृष्ण कुमार, गौरव त्रिवेदी, नेहा शुक्ला, राजेश राजपूत, शिव कुमार एवं प्रमोद कुमार को निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.