Kanpur News: लापरवाही में डूबी 170 बोरी खाद
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा,संवाददाता। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और सहकारी समितियों के जरिए उनकी जरूरत पूरी करने के दावे रनिया में बारिश के पानी में बहते नजर आए। रनियां की साधन सहकारी समिति में नाला चोक होने से परिसर तालाब में तब्दील हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने से बारिश का पानी खाद रखने वाले स्थान तक पहुंच गया और किसानों के लिए रखी डीएपी व यूरिया की बोरियां पानी में भीग गईं। करीब 100 बोरी डीएपी और 70 बोरी यूरिया खराब होने का दावा किया जा रहा है। खाद की कुल करीब 170 बोरियों के नुकसान की बात सामने आने से किसानों में आक्रोश है। खास बात यह है कि मौजूदा समय में किसान डीएपी और यूरिया के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में समिति में मौजूद खाद को सुरक्षित रखने की व्यवस्था तक न होना सहकारी तंत्र की कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.