Kanpur News: लापरवाही करने में जिगनिश का सफाई कर्मी निलंबित
कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: डेरापुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत जिगनिश में तैनात सफाई कर्मी निर्मल कुमार को बिना सूचना लगातार अनुपस्थित रहने, साफ-सफाई का कार्य न करने तथा विभागीय आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत डेरापुर के 18 जुलााई के निरीक्षण में सफाई कर्मी करीब 15 दिनों से ग्राम पंचायत से अनुपस्थित थे। इससे गांव और विद्यालयों में गंदगी का अंबार लग गया। ग्रामीणों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। विभाग की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस के बावजूद सफाईकर्मी ने कार्यालय में उपस्थित होकर नोटिस प्राप्त नहीं किया और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान भी वह रोस्टर ड्यूटी से अनुपस्थित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.