Kanpur News: लापता युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के भीतरगांव में बुधवार शाम से गायब दिव्यांग युवक का शव गुरुवार शाम नाले में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की बात कही है। सीओ ने फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। थाना क्षेत्र के भीतरगांव निवासी रामबाबू तिवारी परिवार के साथ फरीदाबाद में रहकर नौकरी करते हैं। गांव में बाइस वर्षीय पुत्र मयंक उर्फ वंशी दादी उर्मिला के साथ रहता है। मयंक एक हाथ से दिव्यांग है। बुधवार शाम वह किसी का फोन आने पर घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं गुरुवार शाम गांव से दो सौ मीटर दूर एक नाले में उसका शव पड़ा मिला। निचले हिस्से में कोई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.