कानपुर, सितम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता पीपीएन कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर गुरुवार को मनोविज्ञान विभाग की ओर से आत्महत्या रोकथामः आशा की ओर एक कदम विषय पर लघु नाटिका प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य, संवाद और भावनात्मक सहयोग के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या की घटनाओं की रोकथाम के लिए सामाजिक समन्वय और एकजुटता बढ़ाना जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. तारेश भाटिया और प्रो. आभा सिंह की ओर से विकसित मनोवैज्ञानिक परीक्षण माइंडफुलनेस स्केल का भी विमोचन किया गया। यह भी पढ़ें- आत्महत्या के विचारों को समझने और समय पर मदद देने पर जोर प्रतियोगिता में पांच समूहों ने हिस्सा लिया। एमए तृत...