Kanpur News: लग्जरी लाइफ का झांसा दे धोखाधड़ी, 16 पर रिपोर्ट
कानपुर, जुलाई 19 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। हनुमंत विहार थाने में एक युवक ने लग्जरी लाइफ के ख्वाब दिखाकर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कंपनी के संचालक समेत 16 लोगों पर रिपोर्ट कराई है। नेटवर्क मार्केटिंग में चेन सिस्टम बनाने का दबाव बनाने के साथ जबरन आईडी बनाने के लिए रुपये लिए गए। फंसी रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पटना के फतहा ग्राम रायपुरा निवासी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार गांव के परिचित सूरज कुमार ने एक एक्सपोर्ट कंपनी विन मेकर आयुर्वेदा लिमिटेड में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कानपुर बुलाया। यहां आने पर पता चला कि कंपनी की आड़ में मल्टीलेवल मार्केटिंग (एमएलएम) के जरिए लोगों से 11,700 रुपये लेकर आईडी बनवाई जाती है और नए सदस्य जोड़ने का दबाव बनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: कंपनी में हिस्सेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.