Kanpur News: लगातार बारिश से खेत जलमग्न, तिल-बाजरा समेत खरीफ फसलों का सड़ना शुरू
कानपुर, अगस्त 28 -- Kanpur News: जालौन। लगातार हो रही बारिश के चलते खेत जलमग्न हो गए हैं। पानी बरसने के कारण किसानों को बोई गई फसल के खराब होने की आशंका सताने लगी है। खेत में पानी भरे रहने से अगली फसल की बुआई भी प्रभावित हो सकती है। सावन के महीने में बारिश को लेकर किसान खुश थे कि उनके द्वारा खेतों में बोई गई बाजरा, तिल, मक्का, ज्वार, मूंगफली की फसल अच्छी होगी, जिससे उन्हें मुनाफा होगा। लगातार बारिश और समतल खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मौजा अकोढ़ी दुबे, गायर, सुंढ़ार सालाबाद व गायर समेत आसपास के खेत पानी से लबालब भरे हैं। यह भी पढ़ें- बारिश से तिल की फसल पर संकट, किसान चिंतित खेतों में पानी भरे रहने से खड़ी फसल सड़ने लगी हैं। कम लागत में तैयार होने वाली तिल की लहलहाती फसल देखकर जिन किसानों के चेहरे खुश दिख रहे थे, अब फसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.