कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता व सीडीओ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। एनआरएलएम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा लखपति दीदी कार्यक्रम की की समीक्षा की गई।

स्वयं सहायता समूहों का गठन डीएम कपिल सिंह ने स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, ऋण वितरण, परिवार संतृप्तिकरण, नए समूहों के गठन, समूहों के बैंक खाते खोले जाने की स्थिति, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा रोजगार सृजन से संबंधित गतिविधियों की विकास खंडवार समीक्षा की। निर्देशित किया कि योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। कहाकि स्वयं सहायता समूह महिलाओ...