Kanpur News: लंबे इंतजार के बाद इफको सेंटर पर हुआ खाद का वितरण
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: मूसानगर। गजनेर रोड स्थित एफको सेंटर पर मंगलवार को कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद खाद का वितरण शुरू हुआ। खाद लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंच गए और लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। हालांकि, पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने के कारण दर्जनों किसानों को बिना खाद लिए ही मायूस होकर घर लौटना पड़ा। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं और मटर की बोआई का समय चल रहा है। समितियों पर जरूरत के मुताबिक डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खेतों में पलेवा हो चुका है और नमी लगातार कम हो रही है। ऐसे में समय से खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को बोआई प्रभावित होने की चिंता सता रही है। खाद लेने पहुंचे किसान महेंद्र सिंह निषाद, सुखदेव, राजेंद्र और प्रमोद आदि ने बताया कि वे कई दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.