Kanpur News: लंगर ए रसूल में मुल्क में अमन को दुआएं (फोटो)
कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर। जामिया अशरफुल मदारिस गद्दियाना में रविवार को रूहानी मजहबी जलसा हुआ। यहां मीलाद शरीफ के साथ लंगर ए रसूल का आयोजन किया गया जहां हजारों लोगों ने तबर्रुक चखा। मरहूम (स्वर्गीय) लोगों की मगफिरत के लिए खास दुआ की गई। ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के कौमी सदर मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी ने मुल्क में अमन, इत्तेहाद और भाईचारे की दुआ की। मौलाना सैयद मोहम्मद कासिम बरकाती, मौलाना मोहम्मद कासिम मिस्बाही अशरफी ने भी ख़िताब किया। कारी कलीम नूरी, जमील खैराबादी, मौलाना महताब आलम कादरी मिस्बाही, काजी सईदुल हक, डॉक्टर मोहम्मद नासिर हुसैन, डॉक्टर मोहम्मद इस्लाम, हाजी मुजम्मिल हुसैन, इम्तियाज करीम, फजल महमूद, शान आलम, रफाकत हुसैन बांदा, कारी मोहम्मद शुऐब, हाफिज अब्दुर्रहीम बहराइची आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.