Kanpur News: रोशनमऊ-मड़ौली मार्ग बना हादसों का सबब
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के विकास और सुगम यातायात के सरकारी दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। रूरा-अकबरपुर मार्ग से जुड़ा करीब 9 किलोमीटर लंबा रोशनमऊ-मड़ौली मार्ग बीते छह महीनों से राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग या संबंधित ठेकेदार की घोर लापरवाही के चलते इस मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, करीब छह माह पहले इस महत्वपूर्ण मार्ग के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया था। जिम्मेदारों ने सड़क पर मोटी गिट्टियां डलवाईं और महज कुछ ही टुकड़ों में डामरीकरण कर अपनी पीठ थपथपा ली। इसके बाद सड़क के बड़े हिस्से को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। वर्तमान में स्थिति यह है कि सड़क पर जगह-जगह नुकीली गिट्टियां बिखरी पड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.