Kanpur News: रोवर्स को हरा सोनेट इलेवन ने जीता खिताब
कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर। केसीसीसी कप क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेला गया। इसमें सोनेट इलेवन ने रोवर्स इलेवन को 31 रन से पराजित कर खिताब जीता। सोनेट इलेवन ने 19.5 ओवर में 151 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन यादव ने 33 रन, आशीष गौतम ने 24 रन व अर्शमान ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में सत्यम सिंह, अंकित पाल व कबीर यादव ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में रोवर्स इलेवन की पूरी टीम 18.3 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सुयश सिंह ने 54 रन, शुभम यादव ने 29 रन बनाए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आरेंज आर्मी ने नाइट एकादश को 49 रन से हराया गेंदबाजी में अर्शमान ने चार, प्रिंस ने दो खिलाड़ी को आउट किया। अर्शमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.