कानपुर, जुलाई 10 -- Kanpur News: कानपुर। छात्र रोनिल सरकार की हत्या के मामले में एडीजे प्रथम सपना त्रिपाठी की अदालत में मुख्य विवेचक अंजन कुमार सिंह की गवाही हुई। अंजन मुकदमे के सातवें गवाह हैं। मामले पर अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।चकेरी के श्यामनगर निवासी संजय सरकार के 18 वर्षीय बेटे रोनिल की 31 अक्तूबर 2022 को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। चंदारी रेलवे पटरी के पास जंगल में रोनिल का शव मिला था। अभियुक्त विकास यादव, ईशू यादव और साहिल यादव के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई चल रही है। मुकदमे में रोनिल के पिता संजय, रोनिल की महिला मित्र समेत छह गवाहों की गवाही हो चुकी है। अधिवक्ता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि अभियोजन ने गुरुवार को अंजन कुमार सिंह को कोर्ट में पेश किया था। जिन्होंने कोर्ट में माल मुकदमा को साबित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...