Kanpur News: रोडवेज बस में बारिश का टपका पानी, यात्री परेशान
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर से बलरामपुर जा रही रोडवेज विकास नगर डिपो की बस की बदहाल स्थिति का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो बस के परिचालक रवींद्र पाल ने बनाया है। वीडियो रविवार सुबह का बताया जा रहा है। अधिकारियों ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। रविवार को विकासनगर डिपो की 52 सीटर बस बलरामपुर के लिए रवाना हुई। रास्ते में बारिश शुरू होने पर बस की पूरी छत से पानी टपकने लगा। छत में बने छेदों से बारिश का पानी सीधे सीटों पर गिरता रहा। इससे बस में सफर कर रही करीब 20 सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बारिश के दौरान भींगते हुए सफर करना पड़ा। परिचालक ने बनाए गए वीडियो में बस की छत से लगातार पानी टपकता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज बसों के रखरखाव को लेकर सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.