Kanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। रसूलाबाद-शिवली मार्ग पर संजय नगर कहिंजरी के पास बुधवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको गंभीर हालत में उपचार के लिए भेजा। मेडिकल कॉलेज में महिला को जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू की है। धन्नी नेवादा रसूलाबाद के रहने वाले विनय कुमार बाइक से 25 वर्षीय पत्नी सपना का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रसूलाबाद जा रहे थे। उनके साथ में विनय की मां गुड्डी देवी भी थी। शिवली-रसूलाबाद मार्ग पर संजयनगर कहिंजरी के पास बेला से कानपुर की ओर जा रही विकास नगर डिपो की बस की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.