Kanpur News: रॉयल ए को हरा एक्सएल टीम बना चैम्पियन
कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में स्व. दिनेश कुमार एवं स्व. कालीचरण की स्मृति में सद्भावना कप 2026 (सेवन-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ कानपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एक्सएल और रॉयल ए टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एक्सएल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल ए को 3-1 से पराजित कर खिताब जीता। एक्सएल टीम के अमन को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कोच आरडी पाल, रईस जाफरी, चंदन सिंह, मुकेश सब्बरवाल, निहाल अहमद, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.