कानपुर, सितम्बर 20 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिला फुटबाल संघ की देखरेख में आयोजित स्व. अकबर अली मेमोरियल 7-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने रॉयल एकेडमी को पेनल्टी शूटआउट में 9-8 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रॉयल एकेडमी ने नार्कोस एफसी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाजमऊ एफसी को 7-0 से रौंद दिया। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से समीर अरोरा और यशराज यादव ने हैट्रिक लगाई। फाइनल मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: यशराज की हैट्रिक से रॉयल क्लब ने रेंजर्स एफसी को हराया दूसरे हाफ में रॉयल स्पोर्टिंग क...