कानपुर, जुलाई 31 -- Kanpur News: कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) अटल इकाई की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत बैराथन पुरवा, बिठूर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने गांव की गलियों में रैली निकालकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो और नशे से दूरी, खुशहाली है जरूरी जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता में श्वेता पाल रही प्रथम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...