Kanpur News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: चकेरी। बर्रा पुलिस ने रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित हो रहे हुक्का बार में छापेमारी की। इसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से नौ हुक्का, छह चिलम, पांच पाइप, एक कोल पैकेट और फ्लेवर्ड तंबाकू समेत अन्य सामग्री बरामद की। वहीं, हुक्का पीते मिले 10 से अधिक युवक-युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बर्रा थानाप्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि बर्रा-दो स्थित यूपी-78 रेस्टोरेंट में चोरी-छिपे हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर रेस्टोरेंट में छापेमारी की। मौके पर कई युवक-युवतियां हुक्का पीते मिले। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक साकेत नगर डब्ल्यू-वन निवासी आकाश तिवारी और उसके साथी जूही के भीम नगर कच्ची बस्ती निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से हुक्का ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.