Kanpur News: रेल बाजार, फेथफुलगंज में कैंट का बुलडोजर चला
कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: कानपुर। कैंटोमेंट के रेलबाजार, फेथफुलगंज इलाके में प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की। इस दौरान प्रवर्तन टीम ने दोनों ही जगह 72 अवैध कब्जे ढहाए। इन सभी को अल्टीमेटम दिया गया कि भविष्य में कब्जे किए तो कार्रवाई होगी। कैंट के प्रवर्तन दस्ते के अफसरों ने बताया कि इन सभी कब्जेदारों को पहले नोटिस देकर सूचित किया गया था। इसके बावजूद किसी ने कब्जे नहीं हटाए थे। इस कारण मजबूरी में बुलडोजर चलाना पड़ा। अभी भी फेथफुलगंज में कई जगह कब्जों और अवैध चट्टों की वजह से नालियां चोक हैं। इन पर भी प्रवर्तन की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.