Kanpur News: रेल ट्रैक किनारे पड़ा मिला युवक का अर्धनग्न शव
कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: झींझक, संवाददाता। न्यू भाऊपुर- खुर्जा डीएफसीसी रेल मार्ग में मंगलपुर थाना क्षेत्र के भारत सिह का पुरवा गांव के सामने डाउन ट्रैक किनारे एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। ट्रैक मैन ने इसकी सूचना न्यू कंचौसी स्टेशन को दी। इसक बाद वहां पहुंची पुलिस क प्रयास के बाद भी मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। न्यू भाऊपुर से खुर्जा जाने वाले डीएफसीसी रेल मार्ग पर मंगलपुर थाना क्षेत्र के भारत सिह का पुरवा गांव के सामने रविवार को डाउन ट्रैक किनारे खंभा नंबर 445/32-34 के बीच करीब पैंतीस वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला। वहां से निकले ट्रैक मैन राम जी ने इसकी जानकारी न्यू स्टेशन कंचौसी के स्टेशन मास्टर को दी। वहां से भेजे गए मेमो पर चौकी झींझक से एसआई अवधेश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.