कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: सचेंडी। न्यू भीमसेन रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की बैटरियां और अर्थिंग कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह का आरपीएफ ने पर्दाफाश कर दिया। आरपीएफ भीमसेन और आरपीएफ सीबीआई ग्वालियर की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया, फिर निशानदेही पर कबाड़ की एक दुकान से चोरी का माल बरामद किया। भीमसेन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि छह जुलाई की देर रात न्यू भीमसेन स्टेशन के पास से 35 बैटरियां और अर्थिंग कॉपर वायर चोरी हो गया था। आरोपितों की करतूत रेलवे परिसर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर टीम ने मंगलवार शाम रमईपुर के पास से अर्रा बिनगवां के केडीए कॉलोनी निवासी पवन गुप्ता, बिधनू गढ़ेवा निवासी आशीष यादव, बिधनू मझावन निवासी फराज खान उफ मुज्जन व हनुमं...