कानपुर, अगस्त 3 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। विकास के तमाम दावों के बीच ग्रामीणांचलों की ज़मीनी हकीकत आज भी बदहाल बनी हुई है। क्षेत्र के रोशन मऊ-मड़ौली मार्ग से जुड़े सरसी मार्ग पर स्थित रेलवे पुलिया इस समय स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है। पुलिया के नीचे बीते लंबे समय से पानी भरा हुआ है, जिसके चलते लोग गंदे औरे बदबूदार पानी के बीच से ही निकलकर आवागमन करने को मजबूर हैं। रेलवे पुलिया में जलभराव की वजह से सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। गंदे पानी से होकर गुजरने के कारण न सिर्फ बच्चों की ड्रेस और बैग गिरने से किताबें खराब हो जाती हैं, बल्कि कई बार फिसलकर गिरने से बच्चे चोटिल भी हो चुके हैं। मजबूरी में लोगों को रोज़ाना इस ज़ोखिम भरे रास्ते से गुज़रना पड़ता है...