Kanpur News: रेलवे ट्रैक में लेटकर किशोर ने दी जान, शिनाख्त नहीं
कानपुर, अगस्त 31 -- Kanpur News: कानपुर, दक्षिण संवाददाता। गोविंदनगर थानाक्षेत्र में झांसी रेलवे लाइन किनारे 17 वर्षीय किशोर का शव दो हिस्सों में मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया चौकी के कार्यवाहक प्रभारी गुरुशरण दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रेलवे ट्रैक में लेटकर किशोर ने आत्महत्या की है। वहीं, रावतपुर थाने में दर्ज एक किशोर की गुमशुदगी से मिलता-जुलता हुलिए होने पर उसके परिवार वालों से संपर्क किया गया है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। परिवार के पहुंचने और शिनाख्त के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.