कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर डीएफसी लाइन पर ट्रैक पार करते समय कस्बे के रामनगर के रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच ,जबकि पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। रूरा कस्बे के रामनगर के रहने वाले 60 वर्षीय हरमोहन सिंह यादव रूरा भटौली रोड पर स्थिति एक आलू मील में बतौर मुनीम के पद पर तैनात थे।गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे वो किसी काम से अंडरपास के ऊपर से रेलवे लाइन पार कर नगर पंचायत की तरफ जा रहे थे।तभी डीएफसी लाइन के डाउन लाइन के खंभा नंबर 533/8 से 10 के बीच में मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई थी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद शिनाख्त के प्रयास किए थे लेकिन काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।दरोगा वि...