कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की है। अब रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट बनवाकर ऑनलाइन भुगतान करने वाले यात्रियों को भी 10 लाख रुपये तक के बीमा का लाभ मिलेगा। इससे पहले यह सुविधा केवल आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को मिलती थी। रेलवे की इस सुविधा का लाभ मंगलवार को कानपुर के रेलवे काउंटरों से टिकट बनवाने वाले 74 यात्रियों ने उठाया। इसके लिए यात्रियों को प्रति टिकट 45 पैसे अतिरिक्त देने होते हैं। बीमा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन भुगतान करते समय सहमति देना अनिवार्य है। वहीं, जो यात्री बीमा नहीं लेना चाहते, उन्हें इसके लिए मना करना होगा। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार शाम पांच बजे तक 13 यात्रियों ने ऑनलाइन भुगतान के साथ बीमा सुविधा का ...