Kanpur News: रूरा में फल दुकानों के लिए वेंडिंग जोन की तलाश
कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे के नहरपुल पर बीते दिनों फल दुकानदारों और खरीदारों के बीच हुई हिंसक मारपीट के बाद प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से नहरपुल से सभी अस्थाई फलों की दुकानें हटवा दी थीं। अब इस समस्या के स्थाई समाधान और दुकानदारों के पुनर्वास के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। करीब एक सप्ताह पहले पहले नहरपुल पर फल खरीदने को लेकर एक दुकानदार और ग्राहक के बीच बहस हो गई थी, जिसने देखते ही देखते बड़े मारपीट का रूप ले लिया। पुल पर लगने वाले जाम और आए दिन होने वाले इन विवादों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और सुरक्षा के लिहाज से वहां से दुकानें हटा दी थीं। अब नए वेंडिंग जोन के बनने से कस्बे के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.