Kanpur News: रूरा में नहर में बहता दिखा युवक का शव, तलाश में जुटी पुलिस
कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे के नहर पुल स्थित झाल के पास शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय राहगीरों ने नहर के तेज बहाव में शव को बहते देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि, सूचना मिलने के बाद जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक नहर का पानी तेज होने के कारण शव बहकर काफी आगे निकल चुका था। पुलिस ने तत्काल शव की तलाश शुरू की और बहाव की दिशा में आगे बढ़ते हुए तिंगाई नहर पुल तक सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद भी शव का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि नहर में शव देखे जाने की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.