Kanpur News: रूरा के एयरफोर्स जवान का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। नगर के बजरंग मोहल्ला निवासी और भारतीय वायु सेना में तैनात 40 वर्षीय जवान संचित गुप्ता का बीमारी के कारण निधन हो गया। शनिवार की शाम जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। वीर जवान के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग उमड़ पड़े और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। एयरफोर्स जवान संचित गुप्ता की वर्तमान तैनाती बेंगलुरु में थी। उनके बड़े भाई अमित गुप्ता ने बताया कि संचित पिछले दो वर्षों से किडनी के गंभीर इंफेक्शन से जूझ रहे थे और बेंगलुरु में ही उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद वायुसेना के विशेष प्रबंधों के तहत उनके पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से कानपुर स्थित चकेरी एयरपोर्ट लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.