Kanpur News: रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा
कानपुर, सितम्बर 14 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर के भेवली निवासी शोभित साहू ने बताया कि गांव में उनकी परचून की दुकान है। रविवार रात पड़ोसी शराब के नशे में दुकान आया और सिगरेट ली लेकिन रुपये नहीं दिए। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपित ने मारपीट की। ईंट - पत्थर से हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ महाराजपुर थाने में तहरीर दी है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.