कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गया छात्र नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से जाजमऊ तक छात्र की तलाश करवाई। हालांकि देर रात तक छात्र का कुछ पता नहीं चल सका। प्रेम नगर निवासी संजीव चौरसिया पान मसाला की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी बबली, 22 वर्षीय बेटा मयंक और बेटी रिमझिम है। संजीव ने बताया कि बेटा बीए का छात्र था। शनिवार को इलाके में रहने वाले रिश्तेदार राधाकृष्ण का निधन हो गया था। जिनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार को वह अपने बेटे के साथ भैरोघाट गए थे। जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद सभी लोग घाट की तरफ हाथ-मुंह धोने गए थे। इस दौरान बेटा गंगा में नहाने लगा। नदी में बहाव तेज होने के कारण वह आंखों के सामने...