कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच कंपनीबाग पर एकाएक शाम सात बजे वाहनों का लोड बढ़ा तो चौतरफा जाम लगा। हर रूट पर चौराहे से पांच-पांच सौ मीटर वाहनों की लाइन लगी। जाम की भयावहता का अंदाजा इसी से लगा कि वाहनों की धमाचौकड़ी के बीच राहगीर तक इधर से उधर न जा पाए। इसी तरह गोविंदपुरी पुराना पुल औऱ कालपी रोड पर जरीब चौकी क्रॉसिंग खुलने पर जाम लगा। शाम लगभग सवा पांच बजे जरीब चौकी क्रॉसिंग का गेट खुला तो दोनों ओर के वाहन जल्दी निकलने के चक्कर में आमने-सामने आ गए। देखते-देखते जाम लगा गया। बाकी कमी जरीबचौकी चौराहे पर फलों और अन्य ठेलों से पूरी हुई। पी रोड पट्टी में मंदिर के सामने से पी रोड यू टर्न तक ई-रिक्शों की अराजकता से जाम लगा। गोविंदपुरी पुल की ढलान से बैंक चौराहा और गड़रियनपुरवा रोड तक वाहन...