Kanpur News: रिजल्ट में बीपीआरडी से नाराज एलएलबी छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस से झड़प
कानपुर, जुलाई 13 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के एलएलबी छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधि मोर्चा के पदाधिकारियों ने विवि प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। विशेष रूप से एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों के रिजल्ट पर बीपीआरडी आने पर आपत्ति जताई। इस दौरान छात्रों ने हंगामा किया और उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।विधि छात्र मोर्चा के पदाधिकारी सोमवार सुबह विवि के प्रशासनिक भवन की ओर कुलपति से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे। तभी पुलिस एवं विवि के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। इसका विरोध करते हुए मोर्चा संचालक अनुज त्रिपाठी ने कहा कि विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों एवं अलग-अलग जिलों से छात्र अपनी समान समस्याओं को लेकर आए हैं। यह भी पढ़ें- Muzaf...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.