Kanpur News: रिंद नदी में उतराता मिला युवक का शव
कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के अपौना गांव के पास रविवार को एक युवक का शव रिंद नदी में उतराता मिला। जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डायल 112 पर दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के प्रयास के बाद भी मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अपौना गांव के पास से निकली रिंद नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव उतराता दिखा। नदी किनारे गए लोगों से जानकारी मिलने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना डायल112 पर दिए जाने के बाद रूरा थाने से एसआई उदय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाने के बाद छानबीन की। उसके पास से पहचान का कोई अभिलेख व सामान आदि बरामद नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.