कानपुर, अगस्त 9 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के अपौना गांव के पास रविवार को एक युवक का शव रिंद नदी में उतराता मिला। जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डायल- 112 पर दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के प्रयास के बाद भी मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर अज्ञात में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपौना गांव के पास से निकली रिंद नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव उतराता दिखा। नदी किनारे गए लोगों से जानकारी मिलने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रिंद नदी में उतराता मिला युवक का शव इसकी सूचना डायल-112 पर दिए जाने के बाद रूरा थाने से एसआई उदय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाने के बाद छानबीन...