Kanpur News: रिंद नदी पर पुल निर्माण के लिये राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। मैथा ब्लॉक के बुझवा और लमहरा गांव के बीच परहुल माता मंदिर के सामने रिंद नदी पर 14.7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण कार्य रविवार को भूमिपूजन के साथ शुरू हो गया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने सेतु निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पुल निर्माण की शुरुआत से क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। परहुल माता मंदिर के सामने रिंद नदी पर पुल बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 50 वर्षों से इस पुल के निर्माण की मांग उठती रही है। कई बार नापजोख और सर्वे की प्रक्रिया भी हुई, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके चलते आसपास के गांवों के लोगों को नदी पार कर आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.