Kanpur News: राह चलते अश्लीलता व छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार
कानपुर, सितम्बर 15 -- Kanpur News: सरसौल। नर्वल के मंधना गांव का रहने वाला 21 वर्षीय प्रियांशु आए दिन राह चलते छात्राओं व युवतियों को देखकर अश्लीलता करता था। मंगलवार सुबह आरोपित पाली भोगीपुर गांव के पास स्थित पानी की टंकी के पास खड़ा होकर स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान एक छात्रा ने कंट्रोल रूम फोनकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया मिशन शक्ति के तहत छेड़छाड़ के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.