कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। यूपी सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपदीय वार्षिक सम्मेलन एवं चुनाव,हिन्दी भवन में रविवार को शिव गोविन्द सिंह गौर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में शिक्षक एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल,प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय मौजूद रहे कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्या को सुनने के साथ उन्हे जल्द निस्तारित करने का भरोसा दिया गया। चुनाव प्रक्रिया में जनपदीय संगठन में जिलाध्यक्ष राहुल कटियार,जिला मंत्री सुरजीत सिंह सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य गौरव यादव,ज्ञान कुमार, सुरेश कुमार,सुरजीत सिंह,महेन्द्र सिंह गौर,वीरेन्द्र सिंह पर...