Kanpur News: राष्ट्र को प्रेरणा देता है मुंडा का बलिदान
कानपुर, नवम्बर 15 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती क्षेत्रीय कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और जनजातीय समाज के कार्यकर्ताओं ने उनके अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए नमन किया। मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामबाबू गिहार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार और शोषण के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित कर संघर्ष का नेतृत्व किया। जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: भिटौरा गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.