Kanpur News: राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में अचूक निशाना साधेंगे शहर के छह शूटर
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: कानपुर। भोपाल में हुई 0755 इंडिया ओपन पिस्टल शूटिंग चैम्पियनशिप संपन्न हुई। इसमें द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी के छह निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इन सभी खिलाड़ियों ने महज सात से आठ माह के अभ्यास में यह उपलब्धि प्राप्त की है। कोच अमर निगम ने बताया कि पिस्टल वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह ने 400 में से 374 अंक, उत्कर्ष कटियार ने 362 अंक, कनिष्क श्रीवास्तव ने 360 अंक और अंशिका यादव ने 351 अंक प्राप्त किए। वहीं, राइफल वर्ग में कार्तिक कुमार ने 386.3 अंक और संस्कार ओमर ने 374 अंक अर्जित कर नेशनल चैम्पियनशिप में जगह बनाई। रुद्र प्रताप सिंह ने जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश में पहला और देश में सातवां स्थान प्राप्त किया। अकादमी के पांच अन्य निशानेबाज उत्कर्ष सिंह, विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.