Kanpur News: राशन को लेकर डीएसओ से की शिकायत
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने राशन व राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात की। जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में छह समस्याएं गिनाईं। समिति की अध्यक्ष सुधा सिंह ने कहा कि कार्डधारकों को गेहूं चावल के अतिरिक्त दाले भी वितरित की जाए। त्योहार पर राशान के अलावा सभी को चीनी भी दी जाए। राशन वितरण में चाय पत्ती, मसाले, खाद्य तेल, सर्फ व साबुन भी शामिल किया जाना चाहिए। पहले की तरह लोगों केरोसिन तेल भी मिले। राशन वितरण में घटतौली को रोकने के साथ कोटे की दुकान को महीने में 20 दिन खोलवाने की मांग की। इस मौके पर समिति की सचिव नीलम तिवारी, मालती यादव, आशा खालिद, धनपती यादव, बिमला, सरोज, सुधा बनोदिया, माजरा बेगम आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.