Kanpur News: रावतपुर में पत्नी से विवाद के बाद प्लम्बर ने की आत्महत्या
कानपुर, जुलाई 28 -- Kanpur News: कानपुर। रावतपुर में पत्नी से विवाद के बाद प्लम्बर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। रावतपुर निवासी 55 वर्षीय राजीव शुक्ला प्लम्बर थे। परिवार में पत्नी, दो बेटी, बेटा तनय हैं। भाई दीपू ने बताया कि सोमवार रात को उनका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। पत्नी जब उन्हें बुलाने गई तो कमरे में शव लटकता हुआ मिला। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद प्लम्बर ने आत्महत्या की है। यह भी पढ़ें- मेरी मौत का जिम्मेदार बीवी...युवक ने लाइव आकर की खुदकुशी, वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.