Kanpur News: रावतपुर कर्बला में दफ्नाए गए ताजिए
कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर। रावतपुर में चेहल्लुम मनाया गया। रविवार को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आते हुए ताजिया जुलूस और ताजियादारों का स्वागत किया गया। पोस्ट आफिस रोड पर लाला चक्की से लेकर बकरमंडी तिराहा तक मेला लगा। बच्चों ने खाने पीने की चीजों व झूलों आदि का मेले में लुत्फ उठाया। रावतपुर बड़ी कर्बला में ताजिया दफन किए गए। रावतपुर कर्बला कमेटी के अध्यक्ष सरफराज खान, नायब महामंत्री डॉ. निसार अहमद ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पप्पू शाह, मोहम्मद आरिफ, एजाज अली, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद लईक, राजा मंसूरी, मोहम्मद इरफान और टीटू शाह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.